BiharLead News

पशुपति पारस ने प्रिंस राज को बिहार और विकास रंजन को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

Patna : लोजपा के पारस गुट की तरफ से पशुपति कुमार पारस ने लोजपा का बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज को नियुक्त किया गया है. केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने 7 राज्यों में नये प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है. उन्होंने बिहार प्रदेश की जिम्मेदारी प्रिंस राज को दी है और झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष विकास रंजन उर्फ़ पप्पू सिंह को बनाया है.

चिराग पासवान की पार्टी से अलग होने के बाद केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस इन दिनों अपने खेमे को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. उन्होंने एक साथ 7 राज्यों में पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है.

इसे भी पढ़ें :मुकेश अंबानी का नया दांव, 6,600 करोड़ रुपये में खरीद सकते हैं JUST DIAL

ललित नारायण चौधरी को उन्होंने उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. रवि गरुड़ को महाराष्ट्र, डॉ वीरेंद्र कुमार वैंग को उड़ीसा, रूपमकर को त्रिपुरा और अमित नरेश राठी को दादर नगर हवेली एवं दमन दीव की जिम्मेदारी दी है.

आपको बता दें कि चिराग पासवान को दरकिनार कर लोजपा को हासिल करनेवाले पशुपति पारस ने अब अपने संगठन को मजबूत बनाने का काम शुरू कर दिया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पारस ने प्रदेशों में मौजूद अपने सभी संगठन को नया रूप देने की कवायद तेज कर दी है.

इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट ने अधिकारियों का लगायी फटकार, कहा- जलस्रोतों पर अतिक्रमण नहीं हटाया, तो क्या किया

Related Articles

Back to top button