
Mumbai : अरबपति मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ₹5,920-₹6,660 करोड़ में लोकल सर्च इंजन जस्ट डायल को खरीदने के लिए इसके फाउंडिंग प्रमोटर्स से बातचीत कर रही है. जस्ट डायल के प्रमोटर वी.एस.एस. मणि ऐंड फैमिली की कंपनी में 35.5% हिस्सेदारी है जिसका मूल्य फिलहाल ₹2,787.9 करोड़ है.
इसे भी पढ़ें :क्या हो अगर middle east में ख़त्म हो जाए पेट्रोलियम और भारत में पानी ?
जस्ट डायल के शेयरों में तेजी का माहौल बना
मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए जस्टस डायल को खरीदने का मन बना चुका है. दोनों कंपनियों के बीच लगातार बातचीत चल रही है. इस खबर के बाद से जस्टन डायल के शेयरो में तेजी का माहौल बना हुआ है.
कंपनी का शेयर करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर निवेशकों अच्छाक रिटर्न दे रहा है. वैसे जस्टर डायल शेयर बाजार में लिस्टक हुई है तब से अब तक कंपनी निवेशकों को करीब दोगुना रिटर्न दे चुकी है.
इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट ने अधिकारियों का लगायी फटकार, कहा- जलस्रोतों पर अतिक्रमण नहीं हटाया, तो क्या किया
2013 में आये आइपीओ का मूल्य करीब दोगुना हुआ
जस्ट डायल का आईपीओ 2013 में आया था. जबकि बाजार में लिस्िं डाग डेट 5 जून 2013 की थी. जब कंपनी का शेयर ओपन हुआ तो 590 रुपये पर था. जिसकी आज कीमत 1100 रुपये से ऊपर जा चुकी है. यानी कंपनी का शेयर निवेशकों को करीब दोगुना रिटर्न दे चुका है. आइए आपको भी आंकड़ों से समझाने का प्रयास करते हैं किे आखिर कंपनी निवेशकों को मालामाल कर चुकी है.
इसे भी पढ़ें :एनएसयूआइ ने रांची विश्वविद्यालय में की तालाबंदी, परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया
8 साल पहले शेयर बाजार में लिस्टक हुई थी कंपनी
जस्टस डायल शेयर बाजार में 5 जून 2013 को लिस्टम हुई थी. उस दिन कंपनी का शेयर प्राइस 590 रुपये था. जबकि आज कंपनी का शेयर प्राइस 1110 रुपये के आसपास है.
यानी कंपनी शेयर बाजार निवेशकों को इन आठ सालों में करीब दोगुना रिटर्न दे चुकी है. जबकि एक महीने में 10 फीसदी और इस साल 70 फीसदी से ज्या दा रिटर्न दे चुकी है. जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी बाजार निवेशकों को रिटर्न देने के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand : केरल से मुक्त हुए संथाल परगना के 32 श्रमिक और पांच बच्चे, श्रमिकों से जबरन लिया जा रहा था काम
कोरोना काल में भी 200 फीसदी का दिया रिटर्न
वहीं बात कोरोना काल की करें तो कंपनी ने बीते एक साल में करीब 200 फीसदी का रिटर्न दिया है. करीब एक साल पहले कंपनी का शेयर प्राइस 400 रुपये के आसपास था. जो बढ़कर 1100 रुपये के पार चला गया है.
यानी इस दौरान कंपनी के शेयरों में 700 रुपये प्रति शेयर से ज्या दा का इजाफा देखने को मिला है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में इसकी कीमत में और तेजी देखने को मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : बच्चा न होने पर पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट को गर्म लोहे के रॉड से जलाया, जंगल में भाग कर महिला ने बचाई जान




