West Bengal

#Kolkata: अब कोलकाता में भी कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मामले!

Kolkata: अब तक तो चीन, जापान और अन्य देशों के नागरिकों में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर देशभर में सतर्कता थी, लेकिन अब कोलकाता में इस वायरस के दो लोगों के ग्रसित होने का संदेह है.

इसमें से एक व्यक्ति दक्षिण कोलकाता का रहनेवाला है, जबकि दूसरा नैहट्टी का निवासी है. दोनों के रक्त के नमूने को परीक्षण के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेजा गया है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को बताया गया है कि गत 23 जनवरी को यह दोनों लोग छह अन्य नागरिकों के साथ चीन से कोलकाता लौटे थे.

इसे भी पढ़ें – ऐसा झारखंड में ही संभव: सत्तापक्ष के 4 विधायकों ने MNREGA की सोशल ऑडिट रोकने की मांग की

आइसोलेशन में रहने का निर्देश

इसमें तीन चीन के नागरिक थे जबकि तीन अन्य बंगाली थे. स्वास्थ्य विभाग ने अन्य बंगाली युवकों को भी घर के अंदर आइसोलेशन में रखने का निर्देश दिया है. उनके भी रक्त के नमूने की जांच होगी.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि चीन से जो लोग भी कोलकाता वापस आये हैं उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है. सभी को आवश्यकता पड़ने पर अस्पतालों में भर्ती किया जायेगा.

कम से कम 14 दिनों के लिए उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रख कर निगरानी रखी जायेगी। हालांकि जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें – #CoronaVirus: चीन का एक और कदम,10 दिन में बने अस्पताल में मरीजों की भर्ती शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button