Crime NewsGiridih

गिरिडीह में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

Giridih: जिले के साइबर थाना और बेंगाबाद पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में तीन साइबर अपराधियों को दबोचा है. गिरफ्तार तीनों अपराधियों के खिलाफ साइबर अपराध से जुड़े कई केस दर्ज हैं. गिरफ्तार अपराधियों में अहिल्यापुर के थाना क्षेत्र के सूजना गांव निवासी मो. अब्दुल गनी और बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पुरी गांव निवासी पिंटू व छोटकी खरगडीहा निवासी विकास शर्मा शामिल है. तीनों आरोपी काफी लंबे वक्त से फरार चल रहे थे. इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो छापेमारी कर तीनों को दबोचा गया. हालांकि गिरफ्तारी के समय इन अपराधियों के पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ लेकिन पुलिस के रिकार्ड में तीनों अपराधियों ने साइबर तकनीक का इस्तेमाल कर लाखों रुपए की ठगी की है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में सगे भांजे की हत्या करने के आरोपी मामा को कोर्ट ने दोषी करार दिया

Related Articles

Back to top button