
Jamshedpur : कोल्हान के आयुक्त मनोज कुमार ने अपना प्रभार संभालने के साथ ही आम लोगों की समस्याओं को जानने के लिए उन्हें प्रत्येक गुरुवार की सुबह 11 बजे से लेकर दिन के एक बजे तक मिलने के लिए आमंत्रित किया है. चाईबासा कार्यालय में कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को रख सकता है. ऐसा पहली बार हुआ है जब आयुक्त की ओर से इस तरह का फैसला लिया गया है और आदेश भी जारी किया गया है. पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के लोगों को अब अधिकारियों के पास जाकर समस्या रखने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. यहां पर जिस तरह का भी समस्या रखा जाएगा उसका समाधान समय रहते आयुक्त मनोज कुमार की ओर से करने का काम किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- सोनारी निर्मलनगर में खाना पकाते किशोरी जली, 18 घंटे बाद अस्पताल में कराया भर्ती




