
Ranchi: अधिकारियों की कार्यशैली का खामियाजा गरीबों को भुगतना पड़ रहा है. चाहे वो आवास का मामला हो या राशन कार्ड का या फिर पेंशन का. लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने बुधवार को बजट सत्र में मामला को सदन में उठाया. उन्होंने इस मामले को लेकर सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव भी लाया. उन्होंने कहा कि 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक पूरे राज्यभर में सरकार ने “आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वारा चलाया.
इस दौरान 6887 कैंप राज्यभर में लगाए गये. कैंप में करीब 3585581 लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए, जिसमें 513212 आवेदन स्वास्थ्य एवं पोषण की समस्याओं से संबंधित, 773380 लाख आवेदन आवास के लिये, 93083 लाख आवेदन राशन कार्ड के लिये और 401677 लाख आवेदन पेंशन के लिये प्राप्त हुये हैं. आवेदन मिलने के बाद भी लोगों की समस्याओं का निराकरण आज तक नहीं हुआ.
लाखों आवेदन अब भी पेंडिंग
राज्य की जनता आवास राशन कार्ड, स्वास्थ्य-पोषण और पेंशन के लिए सबसे अधिक परेशान हैं. उक्त 3,55,581 आवेदनों में से 1,45,435 आवेदन रिजेक्ट हुए और 2,22,912 पेंडिंग है. सबसे अधिक आवेदन 3,87,001 राजधानी आए और बोकारो से 1951 आवेदन प्राप्त हुए है.
1,27,912 पेंडिंग आवेदनों को जल्द निपटारे की जरूरत
127912 पेंडिंग आवेदनों को तत्काल निपटारे की जरुरत है. रिजेक्ट हुये 1145435 आवेदनों की पुनः समीक्षा करने की मांग विधायक ने की है. कहां लापरवाही हो रही है, संबंधित पदाधिकारियों की चिन्हित कर कार्रवाई करने की आवश्यकता है. विधायक ने सारे कार्य रोक कर अविलंब इन मामलों पर चर्चा कर कार्य स्थगन लाने की मांग सदन से की.




