
Gopalgunj: जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र स्थित बथुआ बाजार में बुधवार को बम धमाका होने की खबर है. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई लाग जख्मी भी हैं. आशंका जाहिर की जा रही है कि ब्लास्ट पटाखा बनाने के दौराना हुआ है. मौके पर एसपी कैम्प किये हुए हैं. मृतक की पहचान अलीम मियां के रूप में की गई. पुलिस ने धमाके वाली जगह की घेराबंदी शुरू कर दी है. घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है.




