
Giridih: तिसरी थाना क्षेत्र के बरदोनी पनिआय गांव में गुरुवार को महुआ चुनने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना गुरुवार सुबह की बतायी जा रही है. जब गांव में महुआ पेड़ के समीप सिघों गांव के रामलाल यादव अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ महुआ चुन रहे थे. इसी दौरान फुसन मरांडी अपने दर्जनों लोगों के साथ महुआ चुनने का विरोध किया. इस दौरान दोनों तरफ से बहस होने के बाद हिंसक झड़प हो गई.
एक पक्ष के रामलाल यादव के बाएं हाथ की कलाई में फरसा लगने से बुरी तरह जख्मी हो गया. झुनवां देवी को काफी चोटें आयी.
इसे भी पढ़ें:अमरनाथ यात्रा के लिए चाहिए हेल्थ सर्टिफिकेट तो इनसे करें संपर्क
इसके बाद रामलाल के रिश्तेदार कूचा यादव ने संझली बॉस्की के सिर पर रॉड से हमला कर दिया. जिसे संझली को भी चोटे आई. संझली के पति हुसैन मरांडी ने कहा कि उन लोगों के पूर्वज की जमीन है. वर्षों से महुआ वे स्वयं ही चुनते आ रहे हैं. दो दिन से उनकी जमीन पर महुआ रामलाल यादव व उनके लोग जबरन दावा कर रहे थे.
गुरुवार सुबह हम लोग महुआ चुनने से मना किए तो लड़ाई पर उतारू हो गए. उनकी पत्नी के माथा पर कूचा यादव ने वार कर घायल कर दिया.

रामलाल यादव ने बताया कि वे लोग महुआ चुन रहे थे कि अचानक फुसन मरांडी कई लोगों के साथ फरसा लेकर आया और उन पर हमला कर दिया.
इसे भी पढ़ें:15वीं झारखंड State Youth Volleyball Competition : महिला वर्ग का खिताब पूर्वी सिंहभूम को, पुरुष में धनबाद रहा विनर
इसमें उनके बायां हाथ की कलाई कट गई. किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले. झुनवां देवी ने बताया कि कई लोग आकर अचानक मारपीट करने लगे. उसे भी काफी चोटें लगी है.
जानकारी मिलने के बाद तिसरी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले को शांत कराया. दोनों पक्ष के घायलों को तीसरी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिलक इलाज के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें:दीपक प्रकाश ने झारखंड में PMGSY पर राज्यसभा में उठाया सवाल, केंद्र के पास झारखंड से संबंधित एक भी मामला लंबित नहीं




