Crime News

डीजीपी एमवी राव का आदेश, जिस थाना क्षेत्र में अवैध शराब अड्डा व जुआ अडडा संचालित होंगे, वहां के थाना प्रभारी पर होगी कार्रवाई

Ranchi : राज्य के डीजीपी का ने सख्त आदेश देते हुए कहा है कि जिस थाना क्षेत्र में अवैध शराब के अड्डे और जुआ के अड्डे संचालित होंगे, उस थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जायेगी. डीजीपी एमवी राव ने न्यूज विंग से करते हुए कहा कि राज्य के सभी थाना प्रभारियों को ये पता रखना चाहिए कि उनके एरिया में क्या ग़लत हो रहा है. अगर जो गलत काम हो रहा है, उसे बंद करवाना चाहिए. इसके बाद हमलोग अभियान चलायेंगे और उस अभियान के दौरान किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध शराब अड्डा और जुआ अड्डा संचालित हो रहा होगा तो संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी पर कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – Corona: गिरिडीह से 3 और लातेहार से 1 नये संक्रमित की पुष्टि, झारखंड का आंकड़ा 2529 पहुंचा

कार्रवाई के बाद भी नहीं रुक रहा है अवैध शराब और जुए का अड्डा

अवैध शराब और जुआ के अड्डा को लेकर झारखंड पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, फिर भी राज्य में अवैध शराब का कारोबार और जुए का खेल रुक नहीं रहा है. राज्य में शराब के काला कारोबार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आये दिन राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में उत्पाद विभाग और जिला पुलिस की कार्रवाई शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ जारी है. शराब की अवैध फैक्ट्री और गोदामों पर छापेमारी हो रही है, लेकिन अवैध कारोबार पर रोक नहीं लग पा रही है. नतीजा आये दिन जहरीली शराब के कारण लोग अपनी जान गवां रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – News Wing Impact : खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति पर 9 जुलाई को होगी बैठक, 34 खिलाड़ियों को मिल सकती है अच्छी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button