JharkhandKoderma

कोडरमा : पीड़ित पिता की एसपी से फरियाद, “ संपत्ति बांट दो नहीं तो बेटा और मारेगा “

Koderma : जिले से विवाद का का नया मामला सामने आया है. जहां एक पिता को अपने ही बेटे और बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर संपत्ति के बंटवारे की गुहार लगा रहे हैं.चंदवारा निवासी सलामत मिया 65 वर्ष ने अब पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में कहा गया है कि बरही से रजौली रोड में मेरा जमीन अधिग्रहण किया गया. जिसकी क्षतिपूर्ति राशि मुझे मिली है. मेरे 4 लड़के तथा दो लड़की है.

मेरा बड़ा लड़का जैनुल अंसारी उसकी पत्नी रुखसाना खातून, जमशेद अंसारी व उसकी पत्नी आसमा खातून सभी मेरे साथ मारपीट कर जलील करते रहते हैं. घरेलू विवाद से परेशान होकर एक किलोमीटर दूर घर बनाकर अपने मंझले व छोटे बेटे के साथ रहने लगा.

कुछ दिन पहले मंझला बेटा मो. खलील व बहु बाहर गये थे व छोटा बेटा फयाज अंसारी दिल्ली मजदूरी करने गया है. घर मे किसी के न होने की जानकारी जब मेरे बड़े बेटे जैनुल अंसारी उसकी पत्नी रुकसाना खातून, जमशेद अंसारी व उसकी पत्नी आसमा खातून को हुई तो वे सभी जान मारने की नीयत से जबरन घर में घुस कर गाली गलौज करने लगे.

इसे भी पढ़ें :कोरोना से लड़ाई के लिए 23 हजार करोड़ का पैकेजः मंडाविया

मझले लड़के का बेटा खालिद रजा जो कि घर में था उसने बीच बचाव किया तो उसे भी वे लोग डांट-डपट कर बिठा दिया गया. साथ ही रोड में अधिग्रहित जमीन का रूपया व सारे संपत्ति की मांग करने लगे.

इसे भी पढ़ें :कृषि मंडियों को और सशक्त किया जायेगा : नरेंद्र सिंह तोमर

गुरुवार सुबह चन्दवारा थाना गया. वहां के एएसआई दिलशाद अली ने थाना प्रभारी से नहीं मिलने दिया. कहा कि यह केस हम ही सुलझाएंगे. बाहर बैठ कर बेटा बहू को बुला कर नईम अंसारी मुखिया से फोन पर बात करने के बाद बोला कि अपना सारा रूपया सम्पति अपना बेटा लोगों को दे दो. नहीं तो सब और मारेगा, अब कोई कुछ नहीं करेगा.

तुम्हारा वीडियो न कोई देखेंगें, न कोई केस दर्ज करेंगे, न कोई कार्रवाई करेंगे. चार दिन के अंदर सारा रुपया पैसा बेटा लोगों को बांट कर आना.

वहीं इस बाबत चंदवारा थाना के एएसआई दिलशाद अली ने बताया कि इस मामले को अपने स्तर से जांच कर सुलझाने का प्रयास किया था. लेकिन आवेदनकर्ता आगे की कार्रवाई करने पर अड़े रहे. इनके द्वारा बताया गया कि इस मामले को लेकर धारा 107 की प्रक्रिया की गई थी.

इसे भी पढ़ें :हाथ जल जाने के कारण रियो ओलंपिक रह गया था सपना, अब टोक्यो में पंच लगायेंगी पूजा

Related Articles

Back to top button