
Koderma: त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन, 2022 के चतुर्थ चरण के संपन्न मतदान के बाद राजकीय पोलिटेकनिक संस्थान बागीटांड़ में मंगलवार की सुबह मतगणना शुरू हुआ. उपायुक्त आदित्य रंजन की देख रेख में चतुर्थ चरण के मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें अबतक दो वार्ड पार्षद और एक पंचायत समिति सदस्य के परिणाम सामने आए है. प्रखंड कोडरमा के पंचायत गझंडी से वार्ड सदस्य के रूप में रंजु देवी निर्वाचित घोषित हुई.

रंजू देवी को 36 जबकि सुसील कुमार 35 मत मिले. वहीं कोडरमा प्रखंड अंतर्गत पंचायत मेघातरी में वार्ड सदस्य प्रत्याशी सुरेंद्र भुइयां निर्वाचित हुए. उन्हे 87 जबकि संजय राजवंशी को 37 वोट मिले. इधर चंदवारा प्रखंड के पंचायत बेंदी से रेखा देवी पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुईं. रेखा देवी को 887 और शोभा देवी को 727 वोट मिले.
इसे भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala Funeral: पार्थिव शरीर पहुंचा उनके गांव, आज दोपहर में होगा अंतिम संस्कार




