JharkhandKoderma

कोडरमा: ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

Koderma- बीती रात जिले के नवलशाही थाना अंतर्गत पंचगामा मोड के समीप ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं तीन लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान प्रकाश मेहता (उम्र 50 वर्ष, पिता कार्तिक मेहता ग्राम फुलवरिया) के रूप में हुई. वहीं घायलों की पहचान कमलेश साव (उम्र 60 वर्ष ग्राम फुलवरिया), बहादुर राम (उम्र 58 वर्ष पिता बनवारी ग्राम पुरनाडीह), कैलाश यादव (उम्र 40 वर्ष पिता लालू यादव ग्राम पुरनाडीह) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार ऑटो में चार लोग सवार होकर महेशपुर से पुरनाडीह जा रहे थे. पचगामा मोड के समीप ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उक्त घटना हुई. आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद व 108 के सहयोग से कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया जहां प्रकाश मेहता को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. वहीं तीन घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

Related Articles

Back to top button