
Ranchi : 11 साल पहले 22 लाख की लागत से बने रांची विवि के ई-लर्निंग सेंटर को अपग्रेड कर सोमवार से खोला गया है. इसकी विधिवत शुरुआत कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने की. रूसा से मिली राशि से इसे बनाया गया था जो निष्क्रिय था. यह सेंटर विश्वविद्यालय के मोहराबादी स्थित केंद्रीय पुस्तकालय के बगल में खोला गया है. इसमें अत्याधुनिक तकनीक से युक्त 30 कंप्यूटर हैं.
इसे भी पढ़ें :अलकतरा घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय ने कसा शिकंजा
अत्याधुनिक है यह ई-लर्निंग सेंटर
इस ई-लर्निंग सेंटर के बारे विवि के सीसीडीसी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि यह सेंटर अत्याधुनिक होगा. यहां हर सिस्टम के साथ 30 वेब कैमरे भी लगाये जायेंगे. साथ ही, इसे लोकल एरिया नेटवर्किंग से जोड़ा जायेगा.
इससे इंटरनेट की स्पीड काफी अधिक होगी. इसके तहत विश्वविद्यालय के सभी विभाग और कॉलेज एक पोर्टल पर होंगे. डॉ राजेश कुमार ने बताया कि लोकर एरिया नेटवर्किंग शुरू होने पर रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत जितने भी संस्थान हैं, उन्हें एक टर्मिनल दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें :कश्मीर में लव जिहाद पर सिख समाज में उबाल, विरोध में श्रीनगर से दिल्ली तक हुआ बवाल




