JharkhandKodermaNEWS

कोडरमा: ट्रक की चपेट आने से एक व्यक्ति की मौत

Koderma: गुरुवार को जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमचांच जयनगर मुख्यमार्ग स्थित मांझलीटांड़ के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान किशुन भुइयां (उम्र 60 वर्ष पिता स्वर्गीय लूटन भूईयां), डोमचांच नगर पंचायत के लठीयोबार निवासी के रूप मे हुई है. जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति डोमचांच से चाय पीकर अपने घर लाठियोबर जाने के क्रम में मंझलीटांड़ के समीप सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईट्टा लदा 12 चक्का ट्रक ने अपनी चपेट मे लिया जिसकी मौके पर हीं मौत हो गई और वाहन फरार हो गया. वहीं स्थानीय लोगो द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें: कृषि विपणन विधेयक : सांसद शशि थरूर ने चैंबर व्यवसायियों को किया आश्वस्त सीएम से करेंगे मामले पर बात

Related Articles

Back to top button