
Koderma: पुलिस संस्मरण दिवस 2022 के अवसर पर जनसंवाद गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को डोमचांच थाना परिसर में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोडरमा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, एसडीपीओ अशोक कुमार, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, बीस सूत्री उपाध्यक्ष लीलावती मेहता, जिप सदस्य शांतिप्रिया, डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव, बीडीओ उदय कुमार सिन्हा उपस्थित रहे. उनका स्वागत गुलदस्ता देकर डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा किया गया. जनसंवाद गोष्ठी कार्यक्रम में डोमचांच थाना क्षेत्र से काफी संख्या में समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की समस्याओं को सुना गया साथ ही समस्याओं का निराकरण कैसे हो उसका रास्ता भी निकाला गया. पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संबंध कैसे स्थापित हो सके इसके लिए भी चर्चा की गयी. मौके पर समाजसेवी महेंद्र प्रसाद वर्मा, मनोज रजक, सुरेश कुमार, वीरेंद्र मेहता, भरत नारायण मेहता, मुखिया ममता देवी, सिकंदर साव, राजू साव, सुरेश विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: नेशनल शूटर तारा शाहदेव, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व पूर्व मंत्री कमलेश सिंह के मामले पर टिकी हैं सभी की निगाहें




