JharkhandPalamu

पलामू: मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना में 96322 किसानों का पंजीकरण, 17 करोड़ का हुआ भुगतान

Palamu: मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ प्रतिवर्ष 5000 का सहायता प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में जायेगा. जिन किसानों के पास कुल कृषि भूमि 0-1 एकड़ तक होगी उन्हें 5000 आर्थिक सहायता के रूप में सामान दर दिए जायेंगे, जिनके पास 1-5 एकड़ तक कृषि भूमि होगी, उन्हें जमीन के समानुपातिक क्षेत्र के अनुसार 5000 प्रति एकड़ की दर से अधिकतम 25000 दिये जायेंगे.

इसे भी पढ़ेंः NEWS WING IMPACT: धनबाद में ट्रेंच कटिंग कर रास्ता रोकने के मामले में सात के खिलाफ FIR

जिले में 96322 किसानों का पंजीकरण

जिले के उपायुक्त डा. शांतनु कुमार अग्रहरि ने बताया कि यह योजना पूर्ण ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से लागू की जा रही है. योजना के लिए एक अलग समर्पित पोर्टल बनाया गया है. अब तक जिले के कुल 96322 किसानों का पंजीकरण इस योजना के तहत किया जा चुका है, जिसमें से प्रथम एवं द्वितीय चरण में पंजीकृत 56890 किसानों के बैंक खाते में कुल 17 करोड 32 लाख 82 हजार 603 रुपये डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जा चुका है.

शेष 39432 किसानों के आधार एवं बैंक खाता में अशुद्धि रहने के कारण तत्काल भुगतान नहीं हो पा रहा है. जिसे शीघ्र ही शुद्ध करके चरणबद्ध तरीके से दो समान किस्तों में कृषि योग्य भूमि के अनुरूप राशि सीधे किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध करा दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ेंः बोकारो की गंगा को नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा…

पलामू में होगा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण 

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ 10 अगस्त 2019 को रांची से किया जा रहा है. इस का लाइव प्रसारण मेदिनीनगर के पंडित दीनदयाल स्मृति भवन में किया जायेगा.  योजना का शुभारंभ माननीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण झारखंड सरकार द्वारा किया जायेगा. इस योजना के अंतर्गत जिले के लाभुक किसानों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि यह योजना निश्चित ही किसानों की आय दोगुनी करने में एक सार्थक प्रयास होगा.

इसे भी पढ़ेंः ‘खराब से खराब अपराधी भी मेरे कांग्रेसी सहयोगियों से बेहतर…’ यह कह अजय कुमार ने दिया इस्तीफा

Related Articles

Back to top button