
Dhanbad : सुदामडीह थाना क्षेत्र के सुदामडीह रिवर साइड स्थित दामोदर नदी वासरी घाट के समीप एक युवक का शव पाया गया. शव की पहचान नहीं हो पा रही थी.
3 जून को अभिषेक का नाम युवक, जो चास का रहने वाला था, गायब हो गया था. उसके परिजनों ने इस शव की पहचान की. और बताया कि ये अभिषेक का शव है.
इसे भी पढ़ेंः6th JPSC : झारखंड हाईकोर्ट ने मेरिट लिस्ट रद्द की, आठ हफ्ते में नयी मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश
मृतक के फूफा ने बताया कि कपड़े से अभिषेक की पहचान हुई है. अभिषेक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. वो 3 जून को अपने स्कूटी से घर से निकला था. स्कूटी तेलमच्चो पुल के पास खड़ी मिली थी.
इसके बाद काफी खोजबीन की गयी. आज जानकारी मिली कि एक शव दामोदर नदी में पाया गया है. पुलिस आगे की प्रक्रिया में जुटी है.
इसे भी पढ़ें :कोरोना संकट के बीच आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी




