Dhanbad

धनबाद मंडल कारा में जेल अदालत एवं कर्तव्य परियोजना पर जागरूकता शिविर का आयोजन

Dhanbad: झालसा के दिशा निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के आदेशानुसार रविवार को मंडल कारा धनबाद में जेल अदालत का आयोजन किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राकेश रोशन ने बताया कि आज जेल अदालत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला, रेलवे के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार एवं न्यायिक दंडाधिकारी मोसरत जिया तारा के उपस्थिति में मंडल कारा पाल दिनेश वर्मा के द्वारा जेल अदालत के लिए चिन्हित कुल 4 बंदियों को पीठासीन न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष हाजिर कराया. जिसमें 2 बंदी समीर खान उर्फ भोला और पूरन हाड़ी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला और न्यायिक दंडाधिकारी मोसरत जिया तारा के न्यायालय से रिहा किया गया. रेलवे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से दो बंदियों का हिरासत अवधि पूरा नहीं होने के कारण उनको रहा नहीं किया गया एवं साथ ही डालसा सचिव द्वारा जेलर को झालसा के गाइडलाइन के तर्ज पर आदेश दिया गया. जिसमें उन सभी विचाराधीन कैदियों जिनके बेल हो चुका है और न्यायालय में बैल बॉन्ड फर्निश नहीं किया गया है वैसे कैदियों को चिन्हित कर डीएलएसए कार्यालय को सूचित करें. दूसरे जिले में बंद बंदियों को चिन्हित कर सूची को डीएलएसए कार्यालय को उपलब्ध काराए जिससे कि उन सभी बंदियों को समय-समय पर उनके केस स्टेटस को डीएलएसए द्वारा बताया जा सके. वैसे बीचाराधीन कैदियों जिनको इंटरमीडिएट एवं उच्च स्तरीय पढ़ाई – लिखाई की आवश्यकता है तो उसकी सूची डीएलएसए को उपलब्ध कराए जिससे डीएलएसए द्वारा इग्नू और जैक काउंसिल से संपर्क कर उनके आगे की पढ़ाई की समुचित व्यवस्था किया जाएगा. विचाराधीन और सजायात कैदियों की पढ़ाई के लिए स्पेशल रूम एवं स्मार्ट बोर्ड की व्यवस्था किया जाए. विचाराधीन और सजायात कैदियों के लिए मंडल कारा में वोकेशनल ट्रेनिंग की व्यवस्था किया जाए. ई – कोर्ट और कियोस्क का व्यवस्था डीएलएसए द्वारा मंडल कारा में किया जाएगा. इसके अलावे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मंडल कार में जेंस और महिला डॉक्टर , पारा मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता और मंडल कारा में साफ – सफाई , स्वास्थ्य संबंधी और कैदियों के लिए कौशल विकास का व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान एलएडीसीएस चीफ कुमार विमलेंदु , डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट सहायक अरुण कुमार,सौरभ सरकार , अरविंद कुमार,अजय रजक,राजेश कुमार सिंह, एलएडीसीएस सहायक कन्हैया ठाकुर,नीरज गोयल, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button