Crime NewsJharkhandKodermaNEWS

कोडरमा: चंदवारा में फल व्यवसायी की हत्या, रेलवे ट्रैक के पास से शव बरामद

Koderma : जिले के चंदवारा थाना अंतर्गत पिपराडीह रेलवे स्टेशन के पास फल व्यवसायी (बबलू मोदी-38) का शव बरामद हुआ है. मृतक बबलू मोदी (पिता रामचंद्र मोदी) जयनगर का निवासी था और यहां भाड़े के मकान में रहकर फल का दुकान चलाता था. स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 10:30 बजे उसे फोन कर बाहर बुलाया गया था, जिसके बाद वह घर से निकल कर बाहर गया था. आज सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. जानकारी के अनुसार रेलवेमैन के द्वारा रात में ही चंदवारा थाना को सूचना देने के बाद भी पुलिस रात में घटना स्थल पर नहीं पहुंची. घटना की सूचना पाकर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी वहां पहुंची और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया. घटना को लेकर मृतक के पिता रामचन्द्र मोदी ने थाना को दिए आवेदन में कहा है कि रात में चंदवारा थाना के कर्मी आदित्य शर्मा का फोन आया था जिसके बाद उनका पुत्र घर से बाहर निकला था. उसके बाद उसका शव मिला. उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें: Chakradharpur: उड़ीसा में ट्रेन ठहराव को लेकर हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग जाम, थमी ट्रेनों की रफ्तार

 

Related Articles

Back to top button