
Ranchi: लातेहार जिले के गारू थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सर्चिंग अभियान के दौरान 40 किलो का आइईडी बम बरामद किया है. बम को मिट्टी के नीचे छुपाकर रखा गया था. लगाए गए इस बम का निशाना सुरक्षाबल थे. सुरक्षाबल गारू थाना क्षेत्र के कुकू जंगल में सर्चिग के दौरान एक पेड़ के नीचे कुछ तार लगा हुआ देखा. वहां के मिट्टी को हटा कर देखा तो वहां आईईडी बम लगा था. मामले की सूचना वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई. सूचना पर बीडीडीएस की टीम ने जंगल में बरामद आईईडी को निष्क्रिय कर दिया. बरामद आइईडी के बारे में बताया गया कि 35-40 किलो वजनी था. आईईडी को निष्क्रिय करने के बाद सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर सर्चिग अभियान चलाया, जिसमें 150 मीटर कोडेक्स वायर, लगभग 80 फीट सेफ्टी फ्यूज, आठ प्रेशर सीरीज मेकैनिज्म समेत अन्य सामग्री बरामद किये गये.
इसे भी पढ़ें:कुख्यात अपराधी बबलू राय को कोडरमा पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार




