
Mumbai : बॉलीवुड में रिश्तों का बनना-बिगड़ना आम बात है. किसी के साथ प्यार और किसी के साथ शादी के किस्से भी यहां पर खूब हैं. आज हम आपको ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस की लव स्टोरी में बताने जा रहे हैं जिसकी प्रेम कहानी शादी के मुकाम तक आते-आते पूरी नहीं हो पाई और आखिरी में दोनों को अलग-अलग शख्स से शादी करनी पड़ी.
जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के चैंपियन सन्नी देओल (Sunny Deol) और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी की. साल 2017 में सन्नी देओल और डिंपल कपाड़िया का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में दोनों एयरपोर्ट कॉम्प्लेक्स में एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर बैठे हुए दिखाई दिए थे. मीडिया में इसे लेकर काफी बातें हुईं.
इसे भी पढ़ें :धनबादः ऑटो में लड़की के अकेला पड़ते ही चालक हुआ बेकाबू, चलती ऑटो से कूद बचाई अस्मत
90के दशक में हिट स्टार थे सन्नी देओल
खैर, हम इन दोनों की लव स्टोरी को शुरू से बताते हैं. सन्नी देओल ने साल 1983 में आई फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी और 90वें के दशक के एक बड़े स्टार बन गए. उनके डायलॉग्स और लुक्स को लोगों ने काफी पसंद किया. हालांकि इस बीच सन्नी की लंदन की रहने वाली पूजा नाम की लड़की से शादी हो गई.
इसे भी पढ़ें :सिपाही ने काम दिलाने का लालच दे किया यौन शोषण, 30 हजार भी ठगे, प्राथमिकी दर्ज
राजेश खन्ना से अलग हो गयी थी डिंपल
कुछ दिनों बाद में लोगों के सामने सन्नी की पूर्व गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अमृता सिंह ने भी डिंपल और सन्नी के रिश्ते की पुष्टि कर दी. इस बीच खबर आई कि डिंपल अपने पति राजेश खन्ना से अलग रह रही हैं. राजेश खन्ना से अलग रहने की वजह से सन्नी काफी खुश थे. कहा जाता है कि इसी वजह से डिंपल की दोनों बेटियां रिंकल और ट्विंकल खन्ना सन्नी को ‘छोटे पापा’ बुलाती थीं.
इसे भी पढ़ें :किशोरी से दुष्कर्म के तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा, जुर्माना भी लगाया
ऐसे हुई सन्नी के लाइफ में डिंपल की एंट्री

शादी के बाद सन्नी की लाइफ में डिंपल कपाड़िया की एंट्री हुई. डिंपल भी शादीशुदा और सुपरस्टार राजेश खन्ना की पत्नी थी. सन्नी और डिंपल ने पहली बार फिल्म ‘अर्जुन’ में काम किया था. फिल्म हिट होते के साथ ही उनकी जोड़ी भी हिट हो चुकी थी. इसके बाद दोनों ने ‘मंजिल-मंजिल’, ‘आग का गोला’, ‘गुनाह’, ‘नरसिम्हा’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी. इस दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों शादी के बाद भी इस रिश्ते को निभा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : नौकरी के साथ आईआईएम-एस ले सकते हैं एमबीए की डिग्री




