
New Delhi: अब काम करने के साथ-साथ आप एमबीए की डिग्री भी हासिल कर सकते हैं. इसके लिए ओडिशा के संबलपुर भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम-एस) ने दो वर्ष का कार्यकारी एमबीए डिग्री कार्यक्रम शुरू किया है. आईआईएम प्रबंधन ने कहा कि पाठ्यक्रम का मकसद कामकाजी पेशेवरों की जरूरत को पूरा करना है, जो अपनी निजी और पेशेवर प्रतिबद्धताओं में किसी प्रकार की अड़चन डाले बिना प्रबंधन शिक्षा पूरी करना चाहते हैं.
इसे भी पढ़ें: अब Twitter पर यू ट्यूब वीडियो भी देख सकेंगे, जानें कैसे
बताया गया कि कक्षाएं सप्ताहांत में और सप्ताह के दिनों में शाम के वक्त चलेंगी. प्रवेश के लिए मार्च 19 से 31 मई के बीच ऑनलाइन आवेदन दिया जा सकता है. संस्थान के निदेशक महादेव जायसवाल ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम से उन लोगों को लाभ होगा जो मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसे भारत सरकार की अनेक पहलों में दिलचस्पी रखते हैं.”
इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की जनता इस बार भाजपा का देगी साथ: अमर कुमार बाउरी




