
Dhanbad : झरिया थाना क्षेत्र के फुशबंगला में मिठाई दुकान में काम करने वाली एक लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी अस्मत बचायी. दरअसल, शुक्रवार की देर शाम युवती दुकान का काम खत्म कर घर जाने के लिये ऑटो पर बैठी. ऑटो पर पहले से कुछ पुरुष यात्री बैठे थे. बनियाहीर हनुमानगढ़ी के समीप ऑटो पर सवार सभी पुरुष यात्री उतर गए और लड़की अकेली रह गई.
अब Twitter पर यू ट्यूब वीडियो भी देख सकेंगे, जानें कैसे
लड़की को अकेली देख ऑटो चालक की नीयत खराब हो गई और हनुमानगढ़ी के आगे बनियाहिर फायर एरिया की ओर तेज गति से ऑटो ले जाने लगा. लड़की ड्राइवर मंशा भांप पहले चिल्लाई, जब ड्राइवर पर उसके चिल्लाने का असर नहीं हुआ तो वह चलती ऑटो से कूद पड़ी. लड़की को चोट भी आई है.
इस बीच कुछ लोग जुट गये. लड़की को पुलिस तक पहुंचाया. युवती के बयान पर झरिया थाने में ऑटो चालक कमल किशोर उर्फ बोना के खिलाफ मामला दर्ज करवाई है. पुलिस ने युवती की शिकायत पर ऑटो जब्त करते हुए ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.




