World

जानें किस देश ने कोरोना को दी मातः 17 दिनों से नहीं आया कोई केस, अंतिम मरीज भी स्वस्थ

Wellington: दुनिया में कोरोना का कहर जारी है. वहीं इस बीच न्यूजीलैंड ने कोरोना वायरस को मात दी है. न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने सोमवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि अंतिम मरीज के भी कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद देश ने संक्रमण के प्रसार को रोक लिया है.

इसे भी पढ़ेंःUnlock-1 का दूसरा फेजः आज से खुलेंगे मॉल्स-होटल्स-धार्मिक स्थल, जानें क्या है इंट्री के नियम

17 दिनों से नहीं मिला कोई केस

न्यूजीलैंड में संक्रमण का अंतिम मामला 17 दिन पहले आया था और फरवरी के अंतिम सप्ताह के बाद से अब सोमवार ऐसा दिन बन गया है जब देश में किसी भी संक्रमित व्यक्ति का उपचार नहीं चल रहा है.

पीएम अर्डर्न ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि न्यूजीलैंड ने पिछले 17 दिनों में 40,000 लोगों की जांच की है और पिछले 12 दिन से कोई अस्पताल में भी नहीं है. उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने मध्यरात्रि से देश को खोलने के दूसरे चरण को लेकर सहमति दे दी है.

उन्होंने कहा, हमें विश्वास है कि फिलहाल के लिए हमने न्यूजीलैंड में वायरस के संचरण का उन्मूलन कर दिया है और यह उन्मूलन कोई एक बिंदु नहीं है बल्कि सतत प्रयास है. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से दोबारा मामले सामने आएंगे लेकिन यह विफलता की निशानी नहीं होगी, यह इस वायरस की वास्तविकता है . लेकिन हमें पूरी तैयारी रखनी है.

इसे भी पढ़ेंःकोरोना संकट में जियो को मिला आठवां निवेश, 50 दिनों में जुटाये लगभग 1 लाख करोड़

1504 लोग हुए थे संक्रमित

विशेषज्ञों का कहना है कि 50 लाख की आबादी वाले इस देश से संक्रमण खत्म होने के पीछे कई वजहे हैं. दक्षिण प्रशांत में स्थित होने की वजह से इस देश को यह देखने का मौका मिला कि दूसरे देशों में यह संक्रमण कैसे फैला और अर्डर्न ने तेजी से कदम उठाते हुए देश में संक्रमण की शुरुआत में ही बंद के कड़े नियम लागू किए और देश की सीमाओं को भी बंद कर दिया. न्यूजीलैंड में सिर्फ 1,504 लोग संक्रमित हुए जिनमें से 22 लोगों की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ेंःरांची: आपसी विवाद में हुई थी धर्मेन्द्र महतो की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button