Ranchi

रांची: आपसी विवाद में हुई थी धर्मेन्द्र महतो की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Ranchi: जिले के सोनाहातू के रहने वाले धर्मेन्द्र महतो की हत्या आपसी विवाद में हुई थी. इस हत्याकांड की गुत्थी बुंडू पुलिस ने घटना के दो दिनों में सुलझा ली है. बुंडू डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दिनों के अंदर मामले को सुलझा लिया है.

पुलिस का दावा है कि धर्मेन्द्र महतो की हत्या उसके अपने ही दोस्त ने की. और उसके शव पत्थर से दबा दिया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी रवि कोईरी को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ेंःUnlock-1 का दूसरा फेजः आज से खुलेंगे मॉल्स-होटल्स-धार्मिक स्थल, जानें क्या है इंट्री के नियम

पत्थर के नीचे बरामद हुआ था शव

बीते 6 जून को सोनाहातू थाना क्षेत्र स्थित बांसबन पहाड़ पर एक पत्थर के नीचे एक युवक का सड़ा गला शव बरामद हुआ था. मृतक की पहचान सोनाहातू के रहने वाले धर्मेन्द्र महतो के रूप में हुई थी. इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए बुंडू डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की औऱ हत्या के आरोपी जो मृतक का दोस्त भी है रवि कोईरी को गिरफ्तार किया.

खाने-पीने के दौरान हुआ था विवाद

गिरफ्तार हुए आरोपी रवि कोईरी से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि, बीते 3 तीन जून को अपने कई अन्य साथियों के शराब पीने पहाड़ पर गए थे. इसी दौरान शराब पीने को लेकर दोस्तों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद आरोपी रवि ने धर्मेंद्र के गर्दन पर चाकू रख दिया. तब धर्मेंद्र ने आरोपी रवि को धक्का देकर भागने लगा. इतने में रवि ने धर्मेंद्र को पकड़ कर उसके सिर पर पत्थर से मार कर उसकी हत्या कर दी. उसके शव को पत्थर के नीचे छिपाकर मौके से फरार हो गया.

इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीर के शोपियां में चार आतंकी ढेर, एक हफ्ते में 15 दहशतगर्दों का एनकाउंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button