Corona_UpdatesHEALTHLead NewsNational

सिंगल डोज वैक्सीन की राह में अड़चन, स्पूतनिक लाइट के थर्ड फेज ट्रायल को नहीं मिली मंजूरी

अभी भारत में दो डोज वाली स्पूतनिक V का हो रहा है वैक्सीनेशन

New Delhi : कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में सिंगल डोज वाली वैक्सीन के तुरंत आने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. रूस की स्पूतनिक लाइट वैक्सीन को तीसरे फेज के ट्रायल की मंजूरी नहीं मिली है. सूत्रों की मानें तो भारतीय दवा नियामक संस्था ने डॉ रेड्डीज को भारत में स्पूतनिक लाइट के तीसरे चरण का परीक्षण करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. बता दें कि भारत में फिलहाल स्पूतनिक-वी वैक्सीन से टीकाकरण हो रहा है.

इसे भी पढ़ें : जानें दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन कब होगा इंडिया में लांच, कीमत होगी 5 हजार से कम

माना जा रहा था कि अगर इसके ट्रायल को मंजूरी मिल जाती और फिर इसे आपात इस्तेमाल की भी अनुमति मिल जाती तो यह भारत में मिलने वाला पहला एकल खुराक वाला टीका बन जाता. हालांकि, किन आधारों पर इसके ट्रायल को मंजूरी नहीं दी गई है, इसका विवरण सामने नहीं आया है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand News: उपायुक्तों ने 1118 कर्मियों का भविष्य संकट में डाला

रूस दे चुका है स्पूतनिक लाइट को मंजूरी

स्पूतनिक लाइट को लेकर रूस पहले ही इस टीके को मंजूरी दे चुका है. कई दूसरे देशों में इसका परीक्षण जारी है. मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि स्पूतनिक की एकल खुराक आने के साथ मौजूदा दो खुराक वाली स्पूतनिक-वी टीके की दूसरी खुराक में इस्तेमाल किया जाना वाला रिकॉम्बिनेंट एडिनोवायरस टाइप-5 (आरएडी-5) घटक के महत्व का मुद्दा भी गैर जरूरी हो जाता.

इसे भी पढ़ें :नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, जो अधिकारी अब संपत्ति का नहीं देंगे ब्यौरा उनपर दर्ज होगी FIR

Related Articles

Back to top button