BusinessGadgetsLead NewsSci & Tech

जानें दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन कब होगा इंडिया में लांच, कीमत होगी 5 हजार से कम

गूगल और जियो ने संयुक्त रूप से भारतीय मार्केट के लिए तैयार किया है JioPhone नेक्स्ट

New Delhi : JioPhone नेक्स्ट दुनिया का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन में से एक है. फोन में नवीनतम एंड्रॉइड अपडेट, स्मार्ट कैमरा जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे. रिलायंस जियो कंपनी ने स्मार्टफोन के फीचर्स से अभी तक पर्दा है उठाया है. हालांकि, एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन की कीमत 5 हजार रुपये से कम हो सकती है.

इसे भी पढ़ें :नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, जो अधिकारी अब संपत्ति का नहीं देंगे ब्यौरा उनपर दर्ज होगी FIR

ये हैं खास फीचर्स

फोन में 5.5-इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. स्मार्टफोन वॉयस असिस्टेंट के साथ प्रीलोडेड आता है और इसमें स्क्रीन टेक्स्ट के ऑटोमैटिक रीड-अलाउड, लैंग्वेज ट्रांसलेशन और ऑगमेंटेड रियलिटी फिल्टर वाला कैमरा शामिल किया जा सकता है. फोन में 3000mAh की बैटरी दी जा सकती है. इसके अलावा ये गूगल के एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर सकता है.
कंपनी अपने इस शानदार फीचर वाले स्मार्टफोन को 10 सितंबर को ब्रिक्री के लिए उतारेगी.

इसे भी पढ़ें :दो बार ब्लैक लिस्टेड होने के बाद भी जेडीयू विधायक के बेटे पांच साल में नहीं बना सके सड़क

ऑनबोर्ड स्टोरेज 16GB , 128GB का माइक्रो SD कार्ड कर सकेंगे इन्स्टॉल

वर्चुअल एजीएम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, “जियोफोन नेक्स्ट फोन को जियो और गूगल द्वारा संयुक्त रूप से भारतीय बाजार के लिए विकसित किया गया है. यह स्मार्टफोन Google के Android OS के ऑप्टिमाइज्ड वर्जन पर काम करेगा. फोन में 1.4GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है. जिसे 2GB रैम के साथ जोड़ा जाएगा. फोन का ऑनबोर्ड स्टोरेज 16GB है. फोन में 128GB का माइक्रो SD कार्ड भी इन्स्टॉल कर सकेंगे.
फोन 4G, 4G VoLTE, 3G, 2G नेटवर्क को सपोर्ट करेगा. फोन में 3.5mm ऑडियो जैक के साथ लाउडस्पीकर भी मिलेगा. हालांकि, फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा.

इसे भी पढ़ें :क्या भारत में कोरोना की तीसरी लहर आएगी ? जानिए कैसे बढ़ रहा है ख़तरा

Related Articles

Back to top button