NEWS WING
Ranchi, 20 September : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्ट सरकारीकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के एक पदाधिकारी, नग उंटारी के एक जेई अौर दुमका में बिजली विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. दो दिन के भीतर एसीबी द्वारा की गयी यह छठी गिरफ्तारी है. बुधवार की सुबह एसीबी की टीम ने गढ़वा के भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एके सिंह को 5000 रुपया रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. एसीबी की पलामू शाखा की टीम ने नगरउंटारी प्रखंड के ज्यूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया है. मापी पुस्तिका को भरने का काम करने के लिए ज्यूनियर इंजीनियर राजीव कुमार के द्वारा 2000 रुपये की मांग की जा रही थी. इस बीच खबर मिली है कि एसीबी की एक अन्य टीम ने बिजली विभाग के एक कर्मचारी प्रकाश सिंह को 5000 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है.
इसे भी पढ़ें : सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का सच, एक ही दिन दो बीडीअो, लिपिक व पंचायत सेवक रिश्वत लेते गिरफ्तार
इंज्यूरी रिपोर्ट के लिए मांग रहे थे 5000 रुपया
बताया जाता है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एके सिंह किसी व्यक्ति से इंज्यूरी रिपोर्ट बनाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहें थे. मारपीट की घटना में पुलिस केस होने पर इंज्यूरी रिपोर्ट की जरुरत पड़ती है. इंज्यूरी रिपोर्ट के अाधार पर ही प्राथमिकी में धाराएं जोड़ी जाती है. चिकित्सा पदाधिकारी इसी का फायदा उठा कर पीड़ित व्यक्ति से रिश्वत की मांग कर रहें थे. पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी. प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाये जाने पर एसीबी की एक टीम को अाज भवनाथपुर भेजा गया था. पीड़ित व्यक्ति ने जैसे ही रिश्वत की राशि एके सिंह को दी, एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
दो दिन में अाठ घूसखोर पकड़ाये
01. बाघमारा- 50 हजार रुपया रिश्वत लेते बीडीओ
02. बोकारो- 35 हजार रुपया रिश्वत लेते बीडीओ
03. देवघर- 2500 रुपया रिश्वत लेते लेखापाल
04. हजारीबाग- 4000 रुपया रिश्वत लेते पंचायत सेवक
05. हजारीबाग- 4200 रुपया रिश्वत लेते सदर अस्पताल का काॅल ऑपरेटर
06. दुमका- बिजली विभाग का कर्मचारी 4000 रुपया रिश्वत लेते
07. गढ़वा- मनरेगा जेई 2000 घूस लेते
08. गढ़वा – चिकित्सा पदाधिकारी 5000 रुपया रिश्वत लेते




