
Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित दिवंगत कमलदेव गिरि के आवास पर उनके परिजनों से मिलने जा रहे भाजपा नेता अभय सिंह के काफिले को पांड्राशाली के पास रोक दिया गया. जमशेदपुर से दर्जनों काफिलों के साथ भाजपा नेता अभय सिंह, सुधांशु ओझा, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह, हिंदू पीठ जमशेदपुर के अध्यक्ष अरुण सिंह, अरुण ,दीपक ,भूषण दीक्षित चक्रधरपुर के लिए लिए रवाना हुए जहां सरायकेला खरसावां जिले के टोल प्लाजा में पुलिस रोक दिया था. पुलिस का कहना था कि चक्रधरपुर में 144 धारा लागू है इसलिए इतनी संख्या में वाहन एक साथ जिले में प्रवेश नहीं कर सकते. बाद में कुछ वाहनों को छोड़ा गया. काफिला चाईबासा पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पूरी भी काफिले में शामिल हो गए लेकिन चाईबासा के मुफ्फास्सिल थाना अंतर्गत क्यापता रोड में पुणह काफिला को रोक दिया गया. यहां भी उन्हें कहा गया कि चक्रधरपुर में धारा 144 लागू है इसलिए भीड़ लेकर नहीं जाना है. वहां से अभय सिंह का काफिला सीधे दिवंगत कमलदेव के आवास पहुंचा जहां उन्होंने उनके परिजनों से लगभग 1 घंटे तक वार्ता करने के बाद दिवंगत कमलदेव गिरि की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

हिंदू विचारधारा को खत्म करने की लिए की गई हत्या : अभय सिंह
इस दौरान उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि कमलदेव गिरि की हत्या करने का मुख्य कारण केवल हत्या करना नही है बल्कि हिन्दू विचारधारा को खत्म करना है, हिंदुत्व को समाप्त करना है. हिंदुत्व का जन्म न हो, हिदुत्व दफन हो जाए. लगातार हत्या की धमकी मिलने की जानकारी के बावजूद प्रशासन ने कुछ नहीं किया जो की प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है. पूरे चक्रधरपुर में ऐसा हो रहा है कि जो कोई व्यक्ति अपनी विचारधारा को रखना चाहता है उसकी हत्या कर दी जाती है. रास्ते में पुलिस ने फोर्स ऐसी लगाई हुई है जैसे कोई आतंकवादी किसी उग्रवादी गतिविधि में शामिल होने जा रहा हो. उन्होंने जिले के डीसी, एसपी को चेतावनी दी की इस मामले को शांत तभी किया जाए जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती.




