
Ranchi : रांची पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद की है. नशीली दवा का कारोबार करनेवाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम सानु कुमार और रौशन कुमार है. दोनों गिरफ्तार आरोपी रातू थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने अवैध नशीली दवा जिरेक्स कफ सिरप की 540 बोतल (100 ML), वनरिक्स कफ सिरप की 593 बोतल(100 ML), विन्सपासमो फोर्ट की 3312 कैप्सुल, नाईट्रोसन टेन की 9000 टेबलेट एवं स्पैस्मो प्रोक्सीवॉन प्लस की 9648 कैप्सूल बरामद की है. साथ ही साथ घटनास्थल से एक कम्प्यूटर सेट प्रीटर सहित, एक स्कूटी और दो मोबाईल को बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें :तारीख पर तारीख नहीं, बच्ची से रेप के मामले में एक ही दिन में सुनवाई, बहस और सजा दे बिहार के कोर्ट ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
गुरुवार को एसएसपी सुरेंद्र झा को गुप्त सूचना मिली कि रातू थाना क्षेत्र में अवैध रूप से नशीली दवा का कारोबार किया जा रहा है. इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने एक छापामारी दल का गठन किया गया.
इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रातू थाना क्षेत्रान्तर्गत पंचमुखी मंदिर रोड आनन्दमयी नगर एवं कमलेश दुबे पथ रोड न0-09 पीरू से अवैध रूप से नशीली दवा और नशीली दवाई का कारोबार करनेवालों को गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस विधायक की रेप संबंधी विवादित टिप्पणी पर भाजपा की प्रवक्ता ने स्पीकर की आलोचना की, पार्टी ने डिलीट किया VIDEO




