Bihar

पूर्व सीएम मांझी के गांव में एसिड से झुलसाकर किशोर को मार डाला, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

Gaya : जिले के खीजरसराय प्रखंड में एक किशोर की एसिड से जलाकर हत्या कर दी गई है. यह मामला पूर्व सीएम जीतनराम  मांझी के गांव महाकार का है. जहां 14 वर्षीय बालक की हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.

इसे भी पढ़ें : दुमका में प्रेमी जोड़े को नंगा करके घुमाया गया, जानें पूरा मामला

इस घटना के बाद एक बार फिर बिहार में दलितों पर अत्याचार का मामला गरमाने लगा है. स्थानीय लोगों में धर्म परिवर्तन के नाम पर युवक की हत्या की खबर जोर शोर से फैल रही है. घटना के बाद से गांव का महौल तनावपूर्ण है. हांलाकि  पुलिस इस घटना को आग लगाकर आत्महत्या किए जाने के एंगल से देख रही है. हालांकि दलित युवक के परिजन इस बात से इंकार कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button