Lead NewsNational

BIG NEWS : BJP में शामिल हो सकते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह, अमित शाह और नड्डा से मिलने आ रहे हैं दिल्ली

इस्तीफे के बाद कैप्टन ने कहा था कि राजनीतिक घटनाक्रम से अपमानित महसूस किया

New Delhi : पंजाब में कांग्रेस से मिले झटके के बाद से ही पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर सभी रास्ते खुले होने के संकेत दिए हैं. कांग्रेस आलाकमान से खुले तौर पर नाराजगी जाहिर करने के बाद से कैप्टन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच मंगलवार को अमरिंदर सिंह दिल्ली आ रहे हैं. दिल्ली में वह गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी चीफ जेपी नड्डा से मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें : चुनाव परवान चढ़ने के साथ बिहार में शराब की तस्करी भी बढ़ी, पटना से सबसे अधिक बरामदगी

बता दें कि इसी महीने पंजाब कांग्रेस में चल रहे शह-मात के खेल पर विराम लगाते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. कैप्टन से कांग्रेस आलाकमान ने इस्तीफा देने को कहा था. इस्तीफे के बाद कैप्टन ने कहा था कि पंजाब में जारी राजनीतिक घटनाक्रम से उन्होंने अपमानित महसूस किया. सीएम पद के बाद संभव है कि वह कांग्रेस भी छोड़ दें.

इसे भी पढ़ें : रांची में महिला के अपहरण की कोशिश, शोर मचाने पर ऑटो से फेंका

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से पंगा

इस्तीफे के बाद कैप्टन ने कई बार यह खुलकर कहा है कि वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे. इतना ही नहीं कैप्टन ने यह भी कहा था कि सिद्धू के पाकिस्तानी सेना चीफ कमर जावेद बाजवा और पीएम इमरान खान के साथ दोस्ती है. उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धू के खिलाफ वह मजबूत उम्मीदवार को उतारेंगे. कैप्टन के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया था.

इसे भी पढ़ें : रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में बच्ची का नहीं बनाया आयुष्मान कार्ड, कहा, 1,43,750 चुकाने के बाद ही करेंगे डिस्चार्ज

Related Articles

Back to top button