Crime NewsJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

रांची में महिला के अपहरण की कोशिश, शोर मचाने पर ऑटो से फेंका

Ranchi: रांची के नगड़ी में महिला के हल्ला मचाने की वजह से अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया. नयासराय रिंग रोड तलाब के पास एक ऑटो में बैठ कर एक महिला अपने घर जा रही थी. महिला को जगन्नाथपुर जाना था. लेकिन वो उधर ना जाकर रिंग रोड की तरफ जाने लगा. महिला ने इसका विरोध किया. फिर भी ड्राइवर ने ऑटो को नहीं रोका. जिसके बाद महिला शोर मचाने लगी.

महिला को चिल्ताते देख ऑटो वाले ने चलती गाड़ी से उसे सड़क पर फेंक दिया. जिस देख आस-पास के लोग महिला के पास आए और उसे उठाया. वहीं महिला को फेंकने के बाद ऑटो ड्राइवर फरार हो गया. घायल महिला को 108 एंबुलेस से कटहल मोड़ स्थित रिंची हॉस्पिटल पहुंचाया गया. जिसके बाद पुलिस ऑटो वाले की तलाश में जुटी है.

इसे भी पढ़ें : रिम्सः डिस्पेंसरी बंद, फार्मासिस्ट बन गए क्लर्क, मरीजों को कैसे मिलेगी दवाई

Related Articles

Back to top button