
Ranchi : हर घर तिरंगा अभियान 2024 के तहत रांची मुख्य डाकघर में तिरंगा झंडे की बिक्री शुरू कर दी गयी है. यह अभियान भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है.
रांची जीपीओ में तिरंगा झंडा मात्र ₹25/- में उपलब्ध है. वरिष्ठ डाकपाल, जीपीओ ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज का क्रय कर अपने घरों पर फहराएं और देशभक्ति के इस महान पर्व में सहभागिता करें. तिरंगा झंडा उच्च गुणवत्ता वाला है जो सभी मानकों का पालन करता है. इसे खरीदकर आप न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करेंगे, बल्कि देश के हर कोने में देशभक्ति की भावना को भी प्रबल करेंगे. सामूहिक ऑर्डर के लिए विशेष सुविधा भी जीपीओ में उपलब्ध है. कोई भी संस्था, संगठन या व्यक्ति बड़ी मात्रा में तिरंगा झंडे खरीदने के लिए संपर्क कर सकता है. थोक ऑर्डर के लिए 9471172111 पर कॉल किया जा सकता है.



