
Khunti: कोरोना काल में बिजली और पानी की संकट से खूंटी शहर समेत ग्रामीण इलाकों के लोग जूझ रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि बाधित विद्युतापूर्ति के कारण कोरोना संक्रमित 60 मरीजों की जान संकट में पड़ती नजर आ रही है.
बता दें कि डेडिकेटेट कोविड हॉस्पीटल में 23 कंसंट्रेटर मशीनें हैं, जिससे मरीजों का इलाज चल रहा है. बिजली ना होने से इसके संचालन का भार जेनरेटर पर पड़ता है. लगातार संचालन होने की वजह से जेनरेटर भी लोड नहीं ले पा रहा है.
इसे भी पढ़ें: रांची से अपहृत नाबालिग लड़की सिल्ली से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लोग परेशान हैं:
शहर में बिजली और पानी की समस्या इस कदर हावी है कि पानी के लिए विधायक को सामने आकर टैंकर से लोगों के घरों तक पानी भिजवाना पड़ रहा है. दूसरी ओर बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लोग परेशान हैं. मिनी लॉकडाउन के कारण अपने घरों में रह रहे लोग बिजली की समस्या से परेशान हैं. लोग ना तो टंकी पर पानी चढ़ा पा रहे हैं और ना चैन से घरों में बैठ रहे हैं. गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है. जिससे लोगों में अंदर ही अंदर गुस्सा है. कुछ लोगों ने कहा कि अगर कोरोना काल नहीं होता तो वे सड़क पर उतर कर बिजली के लिए आंदोलन करते. शुक्रवार को लगभग पूरे दिन बिजली गायब रही. शाम को बिजली हर पांच 10 मिनट पर आती और जाती रही.
इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का अनुपालन कराने में दिनभर जुटी रही पुलिस




