Crime NewsJharkhandRanchi

रांची से अपहृत नाबालिग लड़की सिल्ली से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक अपहृत नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया है. उसका अपहरण करने वाले आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपित का नाम राहुल कुमार लोहरा है, वह सिल्ली थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

पुलिस के अनुसार सदर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की अपने घर से निकलने के बाद लापता हो गयी थी. जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर उसके अपहरण का केस करीब 15 दिन पूर्व दर्ज किया गया था.  इसके बाद पुलिस ने इसके बाद आरोपित की तलाश कर रही थी. इसबीच पुलिस ने अपहृत लड़की को सिल्ली से बरामद कर लिया, जबकि अपहरण करने वाले आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है. इधर, पीड़िता का कोट में  164 का बयान भी दर्ज करवा दिया गया है.

Related Articles

Back to top button