Crime NewsKhunti

खूंटीः बीजेपी नेता मागो मुंडू समेत तीन लोगों की हत्या में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार

Khunti: बीजेपी नेता मागो मुंडू, उनकी पत्नी और बेटे की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुरहू थाना क्षेत्र में हेठगोवा गांव में 22 जुलाई को हुए इस तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने चार अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ा है.

चारों अपराधियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की है, जिसमें घटना संबंधी अहम सुराग मिले हैं. मंगलवार की शाम 4:15 बजे खूंटी के एसपी कार्यालय में डीआइजी प्रेस वार्ता कर तिहरे हत्‍याकांड का पूरी तरह से खुलासा करेंगे.

इसे भी पढ़ेंःपंचायतों में लगने वाले स्ट्रीट लाइट में जमकर हो रही है कमीशनखोरी, EESL का टेंडर हुआ नहीं और लग गयी लाइट्स  

22 जुलाई की रात हुई थी तीन लोगों की हत्या

जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर मुरहू थाना क्षेत्र के हेठगोवा गांव में 22 जुलाई की रात करीब 8.30 बजे वर्दीधारी हमलावरों ने कूदा पंचायत की मुखिया राधा मुंडू के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी.

इस दौरान उनके पिता और भाजपा नेता मागो मुंडू (65), मां लखमनी मुंडू (60) और भाई लिपराय मुंडू (28) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी.

जबकि उनकी रिश्तेदार नौरी देवी के कमर में गोली लगी थी. मागो मुंडा भाजपा एसटी मोर्चा के खूंटी जिला कार्यसमिति सदस्य थे.

इसे भी पढ़ेंःचतरा: 23 लाख के बैंक लूटकांड में पुलिस के हाथ खाली, बैंक कर्मियों की मिलीभगत की आशंका

Related Articles

Back to top button