
Ranchi: 10 नवंबर 2016 को नक्सली संगठन पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश के बेड़ो में रेखा पेट्रोल पंप से बरामद हुए 25.30 लाख रुपये के बरामद होने जुड़े एक मामले में एनआइए के नोटिस पर दिल्ली से रांची आये गुजरात के टिम्बर व्यवसायी नवीन पटेल रांची से रहस्यमय ढंग से गायब हो गये हैं.
मिली जानकारी के अनुसार नवीन पटेल ने अपने परिजनों को सुसाइड नोट भेजा है. इसके बाद नवीन पटेल के परिजनों ने रांची पुलिस से उन्हें ढूंढने की गुहार लगायी है.
इसे भी पढ़ेंः डिप्लोमा सेमेस्टर छह की परीक्षा हुई नहीं, इधर लेट्रल एंट्री वाले बीटेक छात्रों से संस्थान मांग रहे मार्क्सशीट
28 जुलाई को एनआइए के समक्ष बयान दर्ज करवाया था
मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के व्यवसायी नवीन पटेल दिल्ली से रांची आये थे. उन्होंने 28 जुलाई को एनआइए के रांची स्थित धुर्वा कैंप में प्रस्तुत होकर अपना बयान दर्ज करवाया था. इसके बाद 29 को एनआइए ने बयान के वेरिफिकेशन के लिए उनको दोबारा बुलाया था.
लेकिन वह नहीं आये. इसी दौरान नवीन पटेल का मैसेज उनके परिजनों के पास पहुंचा. जिसमें लिखा था वह सुसाइड करने जा रहे हैं. इसकी जानकारी नवीन पटेल के परिजन ने रांची पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने नवीन पटेल का लोकेशन ट्रेस किया जो रायबरेली बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंः भारत में बर्बादी की कगार पर मोबाइल हैंडसेट सेक्टर, गयी 2.5 लाख से ज्यादा लोगों की नौकरियां
दिनेश गोप के 25.30 लाख रुपये हुए थे बरामद
नोटबंदी के समय बेड़ो से रेखा पेट्रोल पंप मालिक को 25.30 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने दावा किया था कि ये रकम दिनेश गोप की थी. पुलिस और एनआए इन दिनों टेरर फंडिंग के नेटवर्क को तोड़ने में जुटे हैं. इसी सिलसिले में झारखंड में लगातार कार्रवाई होती रही है.
मिली जानकारी के अनुसार नोटबंदी के बाद दिनेश गोप एक करोड़ रुपये के कालेधन को व्हाइट मनी बनाना चाहता था. जिसकी जानकारी एनआइए को मिली. इस क्रम में 10 नवंबर 2016 को 25.30 लाख रुपये जब्त किये गये. ये रुपये बेड़ो के रेखा पेट्रोल पंप के मालिक नंद किशोर महतो तक कामडारा निवासी ठेकेदार यमुना प्रसाद ने पहुंचाये थे.
रुपयों के साथ नंद किशोर महतो (हरिहरपुर, बेड़ो) पुत्र चंद्रशेखर, दामाद, बिनोद कुमार (रातू रोड, मधुकम, सुखदेवनगर) और मोहन कुमार उर्फ राजेश के पास से सात मोबाइल, एसयूवी व एसबीआइ के कुल 12 डिपोजिट स्लिप भी मिले थे.
इसे भी पढ़ेंः रांची को एक और फलक का इंतजार, सैकड़ों स्ट्रीट लाइट खंभों के नंगे तार दे रहे हादसे को निमंत्रण




