Fashion/Film/T.V

शाहरुख के साथ किसिंग सीन पर कटरीना कैफ बोलीं- खुशकिस्मत हैं वो, मैं नहीं

NW Desk: फिल्म जीरो में कटरीना कैफ, शाहरुख खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. इन दिनों जीरो की स्टार कास्ट फिल्म के प्रोमोशन में जुटी हुई है. जीरो के प्रोमोशन के दौरान कटरीना कैफ ने फिल्म में शाहरुख खान को किस करने को लेकर बड़ी बात कह दी है. उनकी यह बात जानकर शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी हैरान हो जायेंगी. हाल ही में कटरीना कैफ मुंबई में एक इवेंट में पहुंची. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बात की.

फिल्म ‘जब तक है जान’ का हवाला देते हुए कटरीना से जब पूछा गया कि शाहरुख को परदे पर पहली बार किस करने के बाद क्या वह खुद को सौभाग्यशाली मानती है? इस बात पर मुस्कुराते हुए कटरीना कैफ ने कहा- मैंने शाहरुख को किस किया, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है. कौन कह रहा है कि मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझ रही हूं, वह (शाहरुख खान) सौभाग्यशाली हैं. पता हो कि फिल्म जीरो से पहले शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा साल 2012 में फिल्म ‘जब तक है जान’ में नजर आये थे.

Related Articles

Back to top button