ChatraJharkhandLead NewsNEWS

चतरा में ठंड से कारू भुइयां की मौत, मृतक के घर पहुंचे बीडीओ

मृतक के परिजनों की मदद के लिए आगे आए कई लोग

Dharmendra pathak

Chatra : जिले के अति उग्रवाद प्रभावित कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह गांव निवासी 45 वर्षीय कारू भुइयां की मौत बुधवार की देर रात को हो गई. ग्रामीणों का कहना है कि कारू की मौत ठंढ से हुई है, वह काफी गरीब था, लेकिन सरकारी सुविधा से वंचित था. यहां तक की टूटी फूटी झोपड़ी में रहकर रात गुजार रहा था. मजदूरी करके पेट पालता था, पीएम आवास सूची में उसकी पत्नी तेतरी देवी के नाम दर्ज होने के बाद भी उसे आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया. तीन माह पूर्व तेतरी देवी की मौत अज्ञात बीमारी से हो गई थी.

इसे भी पढ़ेंःगिरिडीह में शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर लड़की को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोपी को 10 साल की सजा

छह वर्षीय पुत्र शिवराज कुमार अनाथ हो गया है. व्यवसाय संघ के अध्यक्ष मनोज साहु ने दाह संस्कार हेतु अर्थिक सहयोग करने के साथ श्राद्ध कर्म में भी सहयोग की बात कही. वहीं कुंदा मुखिया रेखा गुप्ता ने श्राद्ध हेतु खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाया. दूसरी ओर सूचना मिलते ही प्रभारी बीडीओ मुरली यादव व सीओ जुल्फिकार अंसारी मृतक के घर पहुंचकर नकद राशि सहयोग के तौर पर दिया. घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि स्पॉन्सर स्किम के तहत मृतक के पुत्र को 18 वर्ष के उम्र तक प्रति माह दो हजार रुपया व आवास योजना की सूची में दर्ज नाम के तहत उसे आवास दिलाने की बात कही. साथ ही कहा कि अगर बच्चा पढ़ने की इच्छा जाहिर करता है तो उसे चतरा आवासीय विद्यालय में नामांकन कराया जाएगा.

Related Articles

Back to top button