
Ranchi: राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों में कल देर रात तीन सड़क हादसे हुए. तीन लोगों की मौत हो गई है और आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स में दाखिल कराया गया है. जहां पर तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें: होली पर धौनी ने दिया रांची वासियों को तोहफा, तीन दिन फार्म हाउस घूम सकेंगे लोग
पहली घटना नामकुम थाना क्षेत्र की है. दो कारें के आपस में टकराने की वजह से हादसा हुआ. जिसमें एक छात्र की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हुए. इस हादसे में छात्र गौरव सिन्हा की मौत हो गई. मृतक गौरव सिन्हा जमशेदपुर के गोविंदपुर का रहने वाला था गौरव बीआईटी मेसरा का छात्र था. घायलों में हेमंत कुमार, नवजोत महतो, राहुल कुमार और विवेक शामिल है. मृतक छात्र गौरव सिन्हा दोस्तों के साथ होली मनाने घर जा रहा था और उसी समय यह सड़क हादसा हुआ.
दूसरी घटना राजधानी रांची के गोंदा थाना क्षेत्र की है. यह हादसा गांधीनगर गेट के पास हुआ. इस हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक का नाम विनोद सिंह है और वह प्रेम नगर में रहते थे. मृतक विनोद सिंह अपना काम खत्म कर घर जा रहे थे. उसी दौरान यह हादसा हुआ.
तीसरी घटना बुंडू थाना इलाके की है. जहां पर दो बाइक आपस में टकरा गए जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक का नाम राजू मुंडा है. घायल व्यक्ति का नाम रोशन तिर्की और विवेक कुमार है. घायल व्यक्ति की प्राथमिक उपचार करने के बाद रिम्स में भर्ती करा दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: NH-33 पर सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल




