Lead NewsNational

सिब्बल के बयान पर बोले कार्ति चिदंबरम: यह आत्मविश्लेषण और चिंतन का समय

बिहार विस चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय नेतत्व पर उठ रहे सवाल

New Delhi: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के ताजा बयान को लेकर सोमवार को कहा कि यह कांग्रेस के लिए आत्मविश्लेषण, चिंतन और विचार-विमर्श करने का समय है.

इसे भी पढ़ें :बिहार :  डिप्टी सीएम के लिए ताराकिशोर प्रसाद और मंजू देवी का नाम कंफर्म, आज सीएम के साथ शपथ लेंगे

ये बातें कही थीं कपिल ने

दरअसल, सिब्बल ने अंग्रेजी दैनिक ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए साक्षात्कार में कहा है कि ऐसा लगता है कि पार्टी नेतृत्व ने शायद हर चुनाव में पराजय को ही अपनी नियति मान ली है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार ही नहीं, उपचुनावों के नतीजों से भी ऐसा लग रहा है कि देश के लोग कांग्रेस पार्टी को प्रभावी विकल्प नहीं मान रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : शिवानंद तिवारी के हमले के बाद कांग्रेसी कपिल सिब्बल भी बोल पड़े, कांग्रेस अब जनता की पसंद नहीं …नेतृत्व खामोश है…

कपिल के ट्वीट किया रिट्वीट

सिब्बल ने सोमवार को अपने इस साक्षात्कार का लिंक साझा करते हुए ट्वीट किया तो इसे रिट्वीट करते हुए कार्ति चिदंबरम ने कहा, ‘‘ यह आत्मविश्लेषण, चिंतन और विचार-विमर्श करने का समय है.’’

 

इसे भी पढ़ें :अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में पोती आराध्या को कहा हैप्पी बर्थडे

कांग्रेस ने 70 पर लड़ा था चुनाव, सिर्फ 19 सीटों मिलीं

उल्लेखनीय है कि बिहार के हालिया विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की घटक कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर सिमट गई, जबकि उसने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के सत्ता से दूर रह जाने का एक प्रमुख कारण कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन को भी माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :अंतरिक्ष की सैर :  स्पेस एक्स ने निजी विमान से चार नागरिकों को भेजा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन

 

Related Articles

Back to top button