BiharELECTION SPECIALNational

 शिवानंद तिवारी के हमले के बाद कांग्रेसी कपिल सिब्बल भी बोल पड़े, कांग्रेस अब जनता की पसंद नहीं …नेतृत्व खामोश है…

शिवानंद तिवारी कहा, चुनाव अपने चरम पर था और राहुल गांधी शिमला में बहन प्रियंका के साथ पिकनिक मना रहे थे.

Delhi/Patna :    राजद नेता शिवानंद तिवारी द्वारा रविवार को कांग्रेस पर करारा हमला किया गया और हार का ठीकरा फोड़ा गया. कहा कि कांग्रेस महागठबंधन के लिए घातक साबित हुई. आरोप लगाया कि जब चुनाव अपने चरम पर था और राहुल गांधी शिमला में बहन प्रियंका के साथ पिकनिक मना रहे थे. क्या इस तरह से पार्टी चलती है?

इसी क्रम में बिहार में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल ने भी कांग्रेस लीडरशिप पर सवाल उठाये हैं. जान लें कि कांग्रेस लगातार विधानसभा चुनावों-उपचुनावों में दयनीय प्रदर्शन कर रही है.

 इसे भी पढ़ें : बिहार में नीतीशे कुमार… एनडीए की बैठक में लगी मुहर, कल सीएम पद की शपथ लेंगे

देश के लोग अब कांग्रेस को प्रभावी विकल्प नहीं मानते

इसी को लेकर सिब्बल ने अपनी बात रखी है. एक अखबार से बात करते हुए सिब्बल ने कहा कि सिर्फ बिहार ही नहीं, जहां उपचुनाव भी हुए, वहां भी इस देश के लोग अब कांग्रेस को प्रभावी विकल्प नहीं मानते. यह एक निष्कर्ष है. कहा कि  बिहार में विकल्प राजद था. हम गुजरात में सभी उपचुनाव  हार गये.

लोकसभा चुनाव में भी हम गुजरात में एक सीट नहीं जीत पाये थे. उत्तर प्रदेश को लेकर कहा कि विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों को दो फीसदी से भी कम वोट मिले. इसी क्रम में कहा कि गुजरात में  हमारे तीन प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गयी.

बता दें कि कपिल सिब्बल कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल रहे थे, जिन्होंने कुछ समय पूर्व सोनिया गांधी को पत्र लिखकर हर स्तर पर शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की मांग की थी.

 इसे भी पढ़ें :  बिहार : राजद ने कहा, यह जनादेश के साथ खिलवाड़, कम बहुमत के साथ नीतीश, कब तक टिकेंगे…

छह सालों में कांग्रेस ने आत्मविश्लेषण नहीं किया

सिब्बल के अनुसार अगर छह सालों में कांग्रेस ने आत्मविश्लेषण नहीं किया, तो अब इसके बारे में उम्मीद करने से क्या? हम जानते हैं कांग्रेस के साथ क्या गड़बड़ है. कहा कि संगठन के तौर पर हम जानते हैं कि क्या गड़बड़ है. हमारे पास जवाब हैं. एक तरह से आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास खुद भी जवाब हैं, लेकिन वह इन जवाबों को पहचानने के लिए तैयार नहीं.  अगर शीर्ष नेतृत्व इसे नहीं पहचानता,  तो कांग्रेस का ग्राफ गिरता ही जायेगा. यह कांग्रेस की दुखद स्थिति है.  सिब्बल ने इस पर  चिंता जताई.

कांग्रेस भाजपा को ही फायदा पहुंचा रही है

बता दें कि राजद  नेता शिवानंद तिवारी ने  कांग्रेस  पर हमला करते हुए कहा था कि कांग्रेस ने चुनाव में 70 उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन 70 सार्वजनिक रैलियां भी नहीं कीं. उन्होंने कहा कि चुनाव अपने चरम पर था और राहुल गांधी शिमला में बहन प्रियंका के साथ पिकनिक मना रहे थे। क्या इस तरह से पार्टी चलती है? कांग्रेस जिस तरह से चुनाव लड़ रही है, उससे भाजपा को ही फायदा पहुंचा रही है.

शिवानंद के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साथा है. गिरिराज ने ट्वीट करते हुए लिखा, राहुल गांधी जी के बारे में बिहार में महागठबंधन के सहयोगी पार्टी राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी कहते हैं कि राहुल गांधी नॉन सीरीयस पर्यटक राजनेता है. शिवानंद जी तो राहुल जी को ओबामा से ज़्यादा जानने लगे है.

 इसे भी पढ़ें : आज भारत आतंकियों और उनके आकाओं को उनके घर में घुसकर मारता है : प्रधानमंत्री मोदी

 

Related Articles

Back to top button