National

कर्नाटक संकट : मामले में हस्तक्षेप की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा युवा कांग्रेस नेता

New Delhi : कर्नाटक युवा कांग्रेस के एक नेता ने सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को हस्तक्षेप की मांग की. उसने अनुरोध किया कि कांग्रेस और जद(एस) के 10 असंतुष्ट विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को उनके इस्तीफे मंजूर करने का निर्देश देने के लिए दायर किए गए मामले में उसे हस्तक्षेप करने की अनुमति दी जाए.

इसे भी पढ़ेंःRRDA-NIGAM: कौन है अजीत, जिसके पास होती है हर टेबल से नक्शा पास कराने की चाबी

क्या कहना है युवा कांग्रेस नेता के वकील का

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ को युवा कांग्रेस नेता अनिल चाको जोसेफ के वकील ने बताया कि असंतुष्ट विधायकों का इस्तीफा महज दल-बदल का हिस्सा है. उन्होंने इस मामले में हस्तक्षेप करने वाले के तौर पर सुनवाई का आग्रह किया.

सुप्रीम कोर्ट ने 10 असंतुष्ट विधायकों की कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार को उनके इस्तीफे मंजूर करने के निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए शुक्रवार का दिन तय किया है.

इसे भी पढ़ेंःकर्नाटक व गोवा के बाद अब झारखंड में “शुद्धिकरण” की बारी !

क्या कहना है चाको जोसेफ का

चाको ने अपनी याचिका में कहा कि इस्तीफे का असर किसी पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने जैसा होगा. विधायकों को ‘‘बड़ी रकम देकर खरीदा गया या इस्तीफा देने के लिए मनाया गया. उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में चाको को हस्तक्षेप की अनुमति दे दी.

Related Articles

Back to top button