Jamshedpur

एमजीएम के बड़ाबांकी जंगल से शव बरामद, हत्या की आशंका

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी जंगल से पुलिस ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव को देखकर लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है. वहीं घटना की जानकारी पाकर मौके पर एमजीएम पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है.

काला पड़ गया है शव

शव के बारे में लोगों का कहना है कि काला पड़ गया है. आशंका व्यक्त की गई है 4-5 दिनों पुरानी लाश है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें- ब्राउन शुगर का सेवन कर रहे फेरीवाले पर ईंट से हमला कर 20 हजार की छिनतई

Related Articles

Back to top button