HazaribaghJharkhandLead News

हजारीबाग : जंगल में लगी आग से पर्यावरण को हो रहा है नुकसान

Ranchi : अगर समय रहते आग पर काबू नही पाया गया तो न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान होगा बल्कि हरे भरे पेड़ो के साथ पशु पक्षी भी काल के गाल में समा जाएंगे. ये पूरा मामला हजारीबाग़ जिले से 10 किमी दूर सदर प्रखंड के मरहेता गांव का है. मरहेता गांव में स्थित जंगल में लगी आग ने हरे भरे पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया है. इससे न सिर्फ जंगल को नुकसान हो रहा है, बल्कि जंगल में रह रहे जानवर और पशु पक्षी भी आग की चपेट में आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :West Bengal and Assam Assembly Elections Updates: खेला शुरू, बंगाल में 9.30 बजे तक 14.3 फीसदी व असम में 10.2 फीसदी मतदान

सड़क किनारे पक्षी आग से झुलसकर गिर रहे हैं. बताया जा रहा है कि लोग महुआ चुनने को लेकर सूखे पत्तों में आग लगा दे रहे हैं. जिससे आग जंगल पेड़ों को अपनी चपेट में ले रहा है. आग पर अगर जिला प्रशासन व वन विभाग ने तत्काल काबू नही पाया तो पूरा जंगल क्षेत्र आग की चपेट में आ जाएगा.

महुआ चुनने को लेकर लोग लगा रहे हैं आग

गांव के विजय कुमार और रणधीर पांडेय कह रहे हैं कि ग्रामीण महुआ चुनने को लेकर सूखे पत्ते में आग लगा दे रहे हैं. जिससे जंगल में आग लग रही. समय रहते इसपर तत्काल प्रशासन ने कोई कारगर कदम नही उठाया तो आग पूरे जंगल को अपनी चपेट में ले लेगी. मामले की जानकारी न्यूज विंग ने वन विभाग के अधिकारी व एसडीओ को दूरभाष पर दी तो तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

Related Articles

Back to top button