JharkhandPalamu

पलामू : एमके डीएवी में प्रतिभा सम्मान समारोह, डीआईजी ने विद्यार्थियों को दिए सक्सेस होने के मंत्र

Palamu : मेदिनीनगर के एम.के.डी.ए.वी पब्लिक स्कूल में गुरूवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पलामू रेंज के डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने भाग लिया. विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय की स्थानीय प्रबंध समिति के सदस्य गुरवीर सिंह उपस्थित थे. विद्यालय के एनसीसी कैडेट नें अतिथियों की अगवानी की. मौके पर अपने उद्बोधन में डीआईजी ने कहा कि तल्लीनता, निष्ठा, कठिन परिश्रम ही छात्रों के लिए सफलता के मार्ग बन सकते हैं.

अभिभावक बच्चों की पढ़ाई के लिए प्रेरित अवश्य करें, किंतु दबाव न डालें. बच्चे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पढ़ाई करें तो सफलता अवश्य उनके कदम चूमेगी.

इसे भी पढ़ेंःजातीय जनगणना के लिए पीएम मोदी से मिलेंगे नीतीश, लिखा पत्र

प्राचार्य डॉक्टर जीएन खान ने डीएवी प्रबंध समिति दिल्ली के निर्देशक पीएसआई डॉ जे.पी. शूर साहब का संदेश पढ़ते हुए बताया कि हम अपने विद्यालय के अभिभावकों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि छात्रों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को प्रतिवर्ष 30 घंटे का प्रशिक्षण, गोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित कर उन्हें अपडेट रखने का कार्य करते हैं जिसका लाभ बच्चों को प्राप्त होता है.

डॉक्टर खान ने डीएवी पब्लिक स्कूल रांची जोन एफ के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा का संदेश पढ़ते हुए बताया कि हमारा प्रयास है कि हम मेदिनीनगर को प्राथमिकता देते हुए यहां की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाएं. इस हेतु हम समय-समय पर उचित निर्देश देते रहते हैं.

इसे भी पढ़ेंःSmart City में बनेगा CNG स्टेशन, पाइप्ड नेचुरल गैस सप्लाई के लिए भी बनेंगे 2 स्टेशन

प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के 336 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 62 बच्चों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किया. बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया. संचालन शिक्षिका मीनाक्षी कर्ण ने किया. शारीरिक शिक्षक राजीव कुमार मिश्रा, विक्रम राय, राणा सर एवं काजोल के साथ शिक्षक अरविंद कुमार उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंःबिहार के इस अस्पताल में मोबाइल फ्लैश की रोशनी में होता है इलाज

Related Articles

Back to top button