BiharCrime News

शेखपुरा में करंट से दो लोगों की मौत

Shekhpura: शेखपुरा (Shekhpura) जिले के घाट कुसुंबा प्रखंड अंतर्गत सहरा गांव में स्थानीय निवासी भुनेश्वर महतो के 21 वर्षीय पुत्र दीपक महतो की करंट लगने से आज मौत हो गई. इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के पिता भुनेश्वर महतो ने बताया है कि उनके पुत्र घर से बाहर खेत की तरफ सब्जी लाने गया था कि अचानक इस दौरान 440 वोल्ट की तार की चपेट में आकर झुलस गया. घटना के बाद आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां सदर अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.

इसे भी पढ़ेंःजातीय जनगणना के लिए पीएम मोदी से मिलेंगे नीतीश, लिखा पत्र

मौके पर पहुंचे कोरमा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया.
वहीं दूसरी घटना लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नदियावा गांव की है जहां का निवासी रंजीत पासवान खेत में काम कर रहे था और इसी दौरान वो करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई.

सीमावर्ती इलाका होने के कारण शव का पोस्टमार्टम शेखपुरा सदर अस्पताल में कराया गया है, वहीं दोनों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंःबिहार के इस अस्पताल में मोबाइल फ्लैश की रोशनी में होता है इलाज

Related Articles

Back to top button