Ranchi

कांके अंचल कार्यालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा- जावेद अंसारी

Ranchi: अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार की कहानी कोई नई नहीं है. शहर के हर कार्यालय की यही कहानी है. लेकिन कांके अंचल कार्यालय की स्थिति बिल्कुल अलग है. जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष ने इसकी शिकायत अपर समाहर्ता से की है. उसके साथ ही शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, डीसी को सौंपी है. प्रखंड अध्यक्ष ने शिकायत पत्र में लिखा है कि कांके अंचल में वर्तमान समय में भ्रष्टाचार बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है. अंचल कार्यालय पर अंचल अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति बहुत ही कम रहती है. क्षेत्र की जनता अंचल कार्यालय में अपने-अपने काम को लेकर हर दिन चक्कर लगाती रहती है. दाखिल खारिज ऑनलाइन सुधार एवं रजिस्ट्री परमिशन की काम में जो पैसा देते हैं. उन्हीं का काम किया जाता है. पैसा नहीं देने पर कुछ ना कुछ कमी निकाल कर उनके काम को रिजेक्ट कर दिया जाता है. कांके आंचल के इतिहास में पहली बार 2024 में इतना ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ गया है. अंचल कार्यालय में राजनीतिक कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के भुक्तभोगी आम जनता अगर काम को लेकर कुछ कहने पर उसे सरकारी काम में बाधा एवं जाति सूचक शब्द को लेकर फर्जी केस दर्ज कर फसाने की बात कही जाती है. साथ ही जेएमएम के कांके प्रखंड समिति ने उम्मीद जताई है कि पार्टी कार्यकताओं और अन्य लोगों के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप से बचाने के लिए झूठी केस में फंसाने का प्रयास किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button