
Sitamarhi: जिले में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर घर से 1 किलोमीटर की दूरी स्थित श्मशान में शव दफना दिया है. गांव वालों ने 24 घंटे बाद श्मशान घाट में शव को खोजकर पुलिस को सूचना दी है. गांव वालों ने सनकी पिता को मंगलवार को बंधक बनाकर पहले जमकर पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया. यह मामला रीगा थाना क्षेत्र के कुशमारी पंचायत अंतर्गत उफरोलिया गांव का है.
जानकारी के अनुसार देवी को प्रसन्न करने के लिए अंधविश्वास में अंधे पिता ने अपनी ही बेटी की बलि दे दी. बताया जाता है कि आरोपी इंदल ओझा-गुनी का काम करता था और देवी को प्रसन्न करने के लिए अंधविश्वास में अपने कलेजे के टुकड़े की ही बलि दे डाली. आरोपी इंदल अपनी 12वर्षीय बेटी के साथ घर में अकेला था और उसकी पत्नी बड़ी बेटी के साथ मायके गई हुई थी. इसी का फायदा उठाकर उसने घटना को अंजाम दिया गया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है. इंदल के घर में रखे चौकी पर भी खून के धब्बे लगे हुए हैं. पुलिस ने बताया कि हत्यारा इंदल पूछताछ के क्रम में अपनी बेटी से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दे रहा है. इंदल की पत्नी भी अपनी पुत्री की बली देकर हत्या की आशंका जताई है.
ये भी पढ़े : फूड टेस्टिंग लैब में मांगे गए थे केमिकल एक्सपर्ट, विभाग ने भेज दिया लैब टेक्निशियन




